फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराये के विवाद में महिला कांस्टेबल के पैर पर चढ़ाया ऑटो

Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
किराये के विवाद में महिला कांस्टेबल के पैर पर चढ़ाया ऑटो
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में रविवार को चालक ने किराये के विवाद में ठाकुरगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। वह चोटिल हो गईं। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पारा निवासी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लोकभवन में लगी है। रात 8:30 बजे वह ड्यूटी से घर जाने के लिए संडीला निवासी चालक छोटू के ऑटो में बैठी थीं। पारा में डीजल टंकी के पास वह उतर गई थीं।

उन्होंने किराया काटने के लिए दो सौ रुपये दिए। आरोपी ने 10 के बजाय 15 रुपये किराया काट दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया। आरोपी गाली-गलौज करते हुए उन्हें ड्रम में डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर जानबूझकर उनके पैर के पंजे से ऑटो निकाल दिया। पीड़िता का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी छोटू को पकड़ लिया और जमकर पीटा।

पुलिस ने आरोपी को छुड़ाया और पारा थाने पहुंची। अतिरिक्त इंस्पेक्टर प्रदीप के मुताबिक शांतिभंग में कार्रवाई कर ऑटो सीज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें