लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र की आश्रय कॉलोनी में रहने वाले ऑटो चालक अभिषेक कुमार ने सोमवार की सुबह घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार (25) एल्डिको निवासी ऑटो चलाते थे। सोमवार सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। बेटे को फंदे से लटका देख घरवालों ने उन्हें उतारकर ट्रॉमा टू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल के अनुसार, घरवाले आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।