फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के विरोध पर ऑटो चालक ने किया था युवती का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के योगीपुरम में 28 अप्रैल को खाली प्लॉट में युवती की हत्या कर शव फेंकने की वारदात का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए एक ऑटो चालक सलमान को गिरफ्तार किया है। योगीपुरम निवासी आरोपी ने बताया कि देर रात नशे में धुत युवती उसके ऑटो में बैठी थी। इस पर उसने खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। युवती के शोर मचाने पर वह घबरा गया था और ईंट से वार कर उसकी हत्या करके भाग गया था। युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के योगीपुरम में खाली प्लॉट में करीब 24 साल की युवती की लाश मिली थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ईंट से सिर पर वार करके उसकी हत्या की गई थी। काफी प्रयास करने पर भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में तमाम सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर एक ऑटो संदिग्ध हालात में जाता दिखा। ऑटो के नंबर से चालक सलमान अली निवासी योगी पुरम, थाना पारा के बारे में जानकारी मिली। फिर सर्विलांस की मदद से भी उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार को सलमान अली को क्षेत्र से ही ऑटो के साथ दबोच लिया गया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि घटना वाली रात वह खाली ऑटो लेकर घर लौट रहा था। तभी बुद्धेश्वर चौराहे पर एक युवती ऑटो रुकवाकर उसमें सवार हो गई। युवती नशे में थी और पूछने पर उसने कहा कि कहीं भी ले चलो। सलमान ने कबूला कि उसकी नीयत खराब हो गई थी। इस वजह से वह युवती को खाली पड़े प्लॉट में ले गया। वहां दुष्कर्म की कोशिश करने पर युवती शोर मचाने लगी। इस पर पकड़े जाने के डर से उसने पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर कई वार कर दिए। इससे युवती की मौत हो गई। इंस्पेक्टर पारा राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सलमान अली को जेल भेजने के साथ ही मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट : फोटो मेल पर भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें