फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झमाझम के साथ अगस्त ने ली विदाई

विज्ञापन
राजधानी में सोमवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में अगस्त ने झमाझम बारिश के साथ विदाई ली। महीने के आखिरी दिन सोमवार को 12.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर की शुरुआत भी अच्छी बारिश के साथ होगी। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ी और शहर के अधिकतर इलाकों में घने काले बादल छा गए। देर शाम शुरू हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और हवा में ठंडक घुल गई। अचानक हुई बारिश से दफ्तर और काम से लौट रहे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से लखनऊ में मंगलवार को अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी में सोमवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन।

राजधानी में सोमवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन।

राजधानी में सोमवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन।

राजधानी में सोमवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन।

राजधानी में सोमवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें