फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को लेकर धमकी भरा ऑडियो क्लिप वायरल, मामला दर्ज

Sat, 08 Aug 2020 06:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में शनिवार को अलग-अलग इंटरनेशनल नंबर से मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों को कॉल आए। कॉल करने वाले ने सभी को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप सुनाया। जिसमें राम मंदिर के निर्माण कराने के लिए सरकार विरोधी बातें कहीं गई हैं। दोपहर में सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल हो गया इसके बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया आनन-फानन में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक अज्ञात नंबर से लोगों को फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला व्यक्ति भड़काऊ बयान दे रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दारोगा महेश दत्त शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यूसुफ अली नाम के युवक ने कई मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन पर वीआईओपी नंबर से कॉल किया था। फोन करने वाले ने राष्ट्र विरोधी और धार्मिक भावना भड़काने वाली बात कही है। इससे शांति व्यवस्था कभी भी भंग हो सकती है।

ऑडियो में कही गई बात...
ऑडियो में कहा कि ...मेरा नाम यूसुफ अली है। मेरा पैगाम भारत में रहने वाले मुस्लिम भाई बहनों के लिए है। राम मंदिर का निर्माण भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की शुरुआत है। मेरी मुस्लिम भाई बहनों से अपील है कि आइए हम सब मिलकर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्वजारोहण करने से रोकें। हमें सिख भाई बहनों से सबक सीखना चाहिए... हमें भी हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए अलग मुल्क बनाने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक प्राथमिक पड़ताल में धमकी देने वाला नंबर विदेशी लग रहा है। इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने अपील है कि अगर किसी के पास ऐसी कॉल आती है तो वह 9454401508 पर उस संदेश को भेज दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें