रईस अनीस साबरी की सूफियाना कव्वाली पर झूमे दर्शक
लखनऊ। सुखनदान फाउंडेशन की ओर से संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार की शाम सूफियाना कव्वाली के मशहूर गायक रईस अनीस साबरी के नाम रही। रईस अनीस साबरी ने हम सबका सहारा अली अली... जब गाया तो उनके साथ मौजूद दर्शकों ने भी सुर से सुर मिलाया। इसके बाद मुल्क के लिए कौमी तराना गाकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने सुनाया- बहती है ये प्रेम की गंगा बहने दो, क्यों करते हो देश में दंगा रहने दो, लाल हरे रंगों में हमको न बांटो, सबके ऊपर एक तिरंगा रहने दो...। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. हरिओम, पूर्व आईजी आरके चतुर्वेदी और एसएनए के अध्यक्ष जयंत खोत ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। सुखनदान फाउंडेशन की सांस्कृतिक इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली साहिल, चेयरमैन नदीम फर्रुख, आईएएस अखिलेश मिश्रा, डाॅ. अनीता सहगल, दिनेश सहगल, राशिद मीनाई, सुशील दुबे, डाॅ. सुल्तान शाकिर हाशमी, समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
रईस अनीस साबरी की सूफियाना कव्वाली पर झूमे दर्शक
रईस अनीस साबरी की सूफियाना कव्वाली पर झूमे दर्शक