फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयंती पर याद किए गए बाबू भगवती सिंह

Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक और गांधी विचारक बाबू भगवती सिंह की 93वीं जयंती पर बख्शी का तालाब स्थित उनके द्वा
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी चिंतक और गांधी विचारक बाबू भगवती सिंह की 93वीं जयंती पर बख्शी का तालाब स्थित उनके द्वारा स्थापित की गईं संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सीबी गुप्त कृषि महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मां चंद्रिका देवी के पावन स्थल पर हवन पूजन और कवि सम्मेलन हुआ। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज विद्यालय के प्रबंधक एनके सिंह, सीतापुर के विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सांसद राज्यसभा डॉ. अशोक वाजपेई, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. तेज प्रकाश सिंह एवं भारत सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ. जेएन मिश्रा, बाबू भगवती सिंह स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष बलबीर सिंह राठौड़ आदि ने उन्हें याद किया। उनके जीवन पर आधारित पुस्तक ध्रुवतारा और कौन थे भगवती सिंह? का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें