लखनऊ। आवास विकास परिषद होटल और अस्पताल के लिए आरक्षित भूखंडों की ई नीलामी 17 जुलाई को ई नीलामी करेगा। इसके लिए खरीदार 16 जुलाई को परिषद की वेबसाइट upavpauction.procure247.com पर पंजीकरण करा सकते हैं। ई नीलामी के संबंध में शुक्रवार को परिषद के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी हुई। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बताया कई शहरों में प्राइम लोकेशन पर आवास विकास के होटल व अस्पताल के लिए आरक्षित भूखंड हैं, जिन्हें इच्छुक लोग खरीद सकते हैं। प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए ई नीलामी की जाएगी। नीलामी में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। परिषद की वेबसाइट upavp.in पर ई नीलामी के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।