बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप के वार्षिकोत्सव उत्कर्ष-2026 का सोमवार को शानदार सांस्कृतिक कार्
- फोटो : ईरान मे फंसे में अपने लोगो से बात करते परिजन।
लखनऊ। बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप के वार्षिकोत्सव उत्कर्ष-2026 का सोमवार को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। संस्थान के परिसर स्थित सभागार में आयोजित आकर्षक ग्रुप डांस और प्रस्तुतियों ने माहाैल को उत्सव में बदल दिया। समापन पर अतुल्या सिंह और दीपांशु यादव को मिस व मिस्टर उत्कर्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि बीबीडी विश्वविद्यालय की चांसलर अलका दास गुप्ता ने कहा कि बीबीडी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने वाला परिवार है। यहां छात्रों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का मंच मिलता है।