राही मासूम रजा साहित्य सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता और लेखक अतुल तिवारी को दिया गया।
लखनऊ। डॉ. राही मासूम रजा एकेडमी की ओर से 16वें राही मासूम रजा साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को गांधी भवन के सभागार में किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता और लेखक अतुल तिवारी को दिया गया। सम्मानपत्र का वाचन भगवान स्वरूप कटियार ने किया। इससे पहले डॉ. राही मासूम रजा एकेडमी के फाउंडर रामकिशोर जी को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ चिंतक प्रोफेसर रमेश दीक्षित, एकेडमी के महामंत्री हफीज किदवई, मशहूर रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने विचार रखे। एकेडमी की उपाध्यक्ष और डॉ. राही की भांजी शबनम रिज़वी की उर्दू किताब ‘डॉ. राही की फिक्शन निगारी’ का विमोचन भी किया गया। यह किताब राही के कहानी लेखन पर है, जो बहुत जल्द हिंदी में भी आएगी। मौके पर लविवि की पूर्व कुलपति डॉ. रूपरेखा वर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी, एडवा की मधु गर्ग आदि मौजूद रहे।