लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बिजली से जुड़े सुधार कार्य कराए जाएंगे। बालाघाट उपकेंद्र के जनरैलगंज, राम नगर, रेलवे कॉलोनी, पारस लॉन, पुत्तीलाल टिंबर, जल निगम रोड, रज्जबगंज, करीमगंज, कृष्णपुरी, गढ़ी पीर खां, महबूबगंज एवं आसपास सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।