फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकभवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
लोकभवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले राम गणेश व सतीश। 
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन के विवाद में दुबग्गा के लीलाखेड़ा कटौली गांव निवासी राम गणेश और उनके भतीजे सतीश कुमार गौतम ने शुक्रवार सुबह लोकभवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों ने प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे चाचा-भतीजा लोकभवन के गेट नंबर-9 पहुंचे और अचानक बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ खुद पर उड़ेल दिया। मौके पर तैनात आत्मदाही निरोध टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ा। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस भी पहुंच गई।
पूछताछ में पीड़ितों ने बताया कि गांव की जमीन पर परिचित ने साथियों के साथ कब्जा कर लिया है। काफी समय से दोनों प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। एसीपी ने बताया कि आरोप की जांच में पता चला कि आठ जुलाई को लेखपाल ने पैमाइश की थी, जिसमें उनका हिस्सा नहीं निकला। तहसील मलिहाबाद में वाद दायर किया था, जो खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन

अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए दोनों आत्मदाह करने आए थे। पूछताछ में पता चला है कि दोनों किसी के बहकावे में आकर आत्मदाह करने पहुंचे थे। उकसाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हेड कांस्टेबल जय प्रकाश शुक्ला की तहरीर पर हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें