फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्त से मिलने जा रहे युवक की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के फरीदी नगर निवासी सुधांशु सिंह ने पांच लोगों पर उनकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में बृहस्पतिवार को चिनहट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सुधांशु ने बताया कि 17 नवंबर की शाम पांच बजे वह साथी आदित्य सिंह और अखंड के साथ चिनहट के सेमरा निवासी दोस्त आदित्य से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि दोस्त के घर के पास पहुंचते ही यशवीर सिंह, करन यादव, हिमांशु सिंह, अभिनव मिश्रा व एक अज्ञात उनसे व साथियों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने हमला कर दिया। बताया कि वह और साथी अलग-अलग गली में भागे इसके बावजूद आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और धारदार हथियार और डंडों से हमला किया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोप है कि होश आने पर आईफोन और रुपये गायब मिले। आदित्य सिंह और अखंड ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उनके सिर पर 17 टांके लगे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़ित घटना का कारण नहीं बता सका है। आशंका है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। फुटेज देखे जा रहे हैं। साक्ष्य संकलित होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें