फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से कूदकर खुद को बचाया

Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। आलमबाग के चंदरनगर में सनातन धर्म मंदिर के पास जूस पीने गए 11 वर्षीय चिराग खत्री के अपहरण का प्रयास किया गया। चिराग को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया। चिराग ने बहादुरी से खुद को बचाया और पिता पंकज को घटना की जानकारी दी। पंकज की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बेकरी में काम करने वाले पंकज ने बताया कि बदमाशों ने चिराग को बातों में उलझाकर जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया था। चिराग के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। इस पर बेटे ने आरोपी के हाथ में काटा और बाइक से कूद गया। भीड़ जुटते देख बदमाश भाग गए। पंकज ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें