फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई में महिला से टप्पेबाजी का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Thu, 01 Oct 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के सुरक्षा अधिकारी डीके पांडेय के साथ जेवर मिलने के बाद प्रसन्न मुद्रा में बैठी बुजु
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई में इलाज कराने आई 60 वर्षीय महिला से खुद को संस्थान का कर्मचारी बताकर युवक ने गहने उतरवाने की कोशिश की। संदिग्ध हरकतें देख सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीजीआई थाने की पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जौनपुर के सिकरारा निवासी अमरावती के अनुसार, वह बुधवार को बेटे आनंद के साथ घुटने का इलाज कराने एसजीपीजीआई आई थीं। वह न्यू ओपीडी के पास बैठी थीं और उनका बेटा दवा लेने गया था। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को संस्थान का कर्मचारी बताते हुए कहा कि डॉक्टर ने जांच के लिए बुलाया है और गहने उतारने होंगे। झांसे में आकर उन्होंने मंगलसूत्र और बालियां उसे दे दीं। सुरक्षा कर्मियों को युवक पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान वह भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। सुरक्षा अधिकारी डीके पांडेय के मुताबिक आरोपी की पहचान चिनहट के हरदासी खेड़ा निवासी गुरु प्रसाद के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

एसजीपीजीआई के सुरक्षा अधिकारी डीके पांडेय के साथ जेवर मिलने के बाद प्रसन्न मुद्रा में बैठी बुजु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें