लखनऊ। पूरनपुर उपकेंद्र इलाके में कार सवार चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास किया। ट्रांसफार्मर तो बच गया, मगर तेल गिरने से बिजली गुल हो गई। इसी उपकेंद्र के तहत परेहटा गांव में शनिवार तड़के हाईटेंशन लाइन के खंभे में कार की टक्कर से बिजली गुल हो गई। इससे 30 से ज्यादा गांवों के उपभोक्ताओं को एक घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि पहाड़ नगर टिकरिया गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया गया। शुक्रवार आधी रात करीब 12:40 बजे सेवई फीडर की बिजली बंद हो गई। ऑपरेटर को शक हुआ तो नाइट गैंग को जांच करने भेजा। पता चला कि गांव में बिजली नहीं। कर्मचारी ट्रांसफार्मर की तरफ आते दिखे तो चोर कार में सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। गांव की बिजली शनिवार दोपहर बाद सामान्य हुई।