मोहनलालगंज। पार्टी के बहाने होटल ले जाकर नर्स से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मोहनलालगंज थाने में दो परिचितों पर केस दर्ज कराया है।
युवती निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती हैं। उनके मुताबिक आठ सितंबर की रात वह ड्यूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में उनके परिचित कार सवार दिलीप व गोल्डी मिल गए। दोनों पार्टी के बहाने से पीजीआई इलाके के वृंदावन स्थित होटल ले गए। वहां गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट करते हुए उनके रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। किसी तरह वह बचकर निकलीं। पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पहले तो पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर युवती की तहरीर वायरल हुई तब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि होटल से सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। पीड़िता और आरोपी पक्ष परिचित हैं।