फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि की प्रो. मोनीषा बनर्जी को हाईकोर्ट से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ विवि की प्रोफेसर मोनीषा बनर्जी के खिलाफ विवि कार्यकारिणी परिषद द्वारा गत 9 अगस्त को दिए गए आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। परिषद ने एक शिकायत के मामले में प्रोफेसर बनर्जी को भविष्य में कोई भी प्रशासनिक पद न दिए जाने समेत उनसे रिकवरी का आदेश दिया था।
विज्ञापन




कोर्ट ने परिषद के आदेश पर फिलहाल रोक लगाकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया और अगली सुनवाई एक अक्तूबर को नियत की है। न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ ने यह आदेश प्रोफेसर बनर्जी की सेवा मामले में दाखिल याचिका पर दिया। याची का कहना था कि उन्हें सुनवाई का मौका दिए बगैर परिषद ने आदेश दिया जो कानूनी मंशा के खिलाफ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें