फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार से कूदकर बचाई जान; कैब चालक गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में युवक ने महिला को कार में लिफ्ट देकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रास्ता पूछने के बहाने कैब चालक ने कार रोकी। इसके बाद लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठा लिया। रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद इलाके में ई-ऑटो चालक द्वारा महिला से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी लोग भूल भी नहीं पाए हैं, एक और कैब चालक की करतूत ने चौंका दिया है। पीजीआई इलाके में एक कैब चालक ने महिला को लिफ्ट दिया और फिर कार में दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी कैब चालक अनुपम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

कार चालक ने खुजौली जाने का रास्ता पूछा

नगराम इलाके में रहने वाली महिला पीजीआई क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में काम करती हैं। महिला के मुताबिक शनिवार को शाम साढ़े चार बजे वह काम खत्म कर घर वापस जा रही थी। सरथुआ के पास पहुंचने पर पीछे से एक कार उनके पास आकर रुकी। कार चालक ने उनसे खुजौली जाने का रास्ता पूछा। महिला ने रास्ता बता दिया। 

चालक ने रास्ते की जानकारी नहीं होने की बात कही और कुछ देर तक बातें करता रहा। झांसे में लेकर चालक ने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया। महिला का आरोप है कि कुछ दूर आगे जाने के बाद चालक उनसे छेड़छाड़ करने लगा। 

महिला ने कार का दरवाजा खोला और कार से बाहर कूद गई

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और कार से धक्का देने की धमकी देने लगा। डर के मारे महिला काफी देर तक सहती रही। आगे आरोपी ने बरकत नगर के पास कार रोकी। मौका पाकर महिला ने दरवाजा खोला और कार से बाहर कूद गई और शोर मचाने लगी। 

विज्ञापन


लोग मदद के लिए आगे बढ़े तो कैब चालक भाग निकला। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी खुजौली निवासी अनुपम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नए कानून के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें