फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो आईएएस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वसूली की कोशिश

Sat, 01 Jun 2024 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो आईएएस अधिकारियों की फेसबुक आईडी बनाकर वसूली की कोशिश के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव नमामि गंगे के पद पर तैनात हैं। कुछ दिनों पहले जालसाजों ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। उसी आईडी से परिचितों को धमकी भरे मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जाने लगी। इसका पता चलने पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के प्रबंधक आईटी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने 25 मई को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया।
इसी तरह भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में तैनात विशेष सचिव विजय कुमार को 23 मई की रात परिचितों के माध्यम से पता चला कि उनके नाम से जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। साथ ही लोगों से रुपये की मांग की जा रही है। विशेष सचिव की शिकायत पर 25 मई को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पहले भी हो चुके हैं साइबर क्राइम का शिकार
प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव वर्ष 2022 में साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं। 21 नवंबर 2022 को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया था कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से विदेशी मुद्रा में 49,999 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। उन्होंने एप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का प्रयास किया, लेकिन ब्लॉक नहीं हो सका। फिर बैंक से संपर्क कर कार्ड और खाते को ब्लॉक करवाया था। इतना ही नहीं, हैकरों ने प्रमुख सचिव और उनके परिवार के चार लोगों के ईमेल व क्लाउड डाटा को हैक कर बिटकॉइन में रंगदारी की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें