फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के सामने शराब पीने के विरोध पर सुतली बम से हमला

Mon, 12 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घर के सामने शराब पीने के विरोध पर सुतली बम से हमला
विज्ञापन
लखनऊ। घर के सामने शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने चिनहट के कंचनपुर राधापुरम कॉलोनी निवासी मोहित सिंह पर सुतली बम से हमला कर दिया। वह बच गए तो आरोपियों ने भारी वस्तु से उनके हाथ पर हमला कर दिया। उन्होंने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, मोहित का कहना है कि शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ लड़के घर के सामने खड़े होकर शराब पी रहे थे। विरोध किया तो अभद्रता करने लगे और धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि रविवार रात करीब साढ़े सात बजे काम वाली को बुलाने उसके घर गए थे। लौटते वक्त वही युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे। भागने पर आरोपियों ने उन्हें दौड़ा लिया और उन पर सुतली बम से हमला कर दिया। बचने पर उनके हाथ पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन में आरोपी चिनहट के मटियारी निवासी प्रदीप का नाम पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें