फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर असलहों से बोला धावा, किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के खजुआ इलाके बृहस्पतिवार रात घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करने पर 20 से 25 लड़कों ने सुमित मिश्रा के घर पर असलहा लेकर धावा बोल दिया। सुमित मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची आरोपी फरार हो गए। सुमित मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बाजारखाला थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात वे घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान सुदामा जायसवाल नाम का युवक नशे की हालत में आकर गाली-ग्लौज करने लगा। साथ ही मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद सुदामा अपने बेटे शरद, शानू, लकी और 20 से 25 अन्य साथियों के साथ आ गया और असलहा लेकर घर पर धावा बोल दिया। इन लोगों ने घर पर पथराव किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें