फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाजीपुर के लिए खास कथा वाचक के परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में गोयल हाइट अपार्टमेंट निवासी कथावाचक अरविंद तिवारी की पत्नी आरती, बेटे अभिषेक व बेटी प्रगति पर दो दबंगों ने पुराने विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकाने की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद के मुताबिक मंगलवार शाम 4:15 बजे वह घर में नहीं थे। तभी गाजीपुर जिले के रामपुर माझा निवासी अनुराग यादव और अभिषेक यादव उनके फ्लैट पर आ धमके। आरती के गेट खोलते ही आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद दोनों फ्लैट में घुसे और बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक व प्रगति पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। आरती ने अरविंद को जानकारी दी। गंभीर रूप से जख्मी आरती और अभिषेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अरविंद ने बीबीडी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक अरविंद का बेटा और अभिषेक यादव दोस्त थे। कुछ दिन पहले उनमें फोन पर किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई थी। इसी विवाद में हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें