फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पशुधन प्रसार अधिकारी पर हमला, प्रधान व साथी गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र में गोआश्रय स्थल में संरक्षित मवेशियों को पुआल खिलाने का विरोध करने पर पशुधन प्रसार अधिकारी की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने 20 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी। मारपीट में घायल पशुधन प्रसार अधिकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस घटना में प्रधान व पांच अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके साथ प्रधान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पशु सेवा केंद्र बेलागुसीसी के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत सिंह के साथ हुई। उनका कहना है कि वे गोपाष्टमी पर सोमवार दोपहर बाद अन्य अधिकारियों के साथ बेलाभेला गांव के गोआश्रय स्थल में गोपूजन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
इस दौरान संरक्षित मवेशियों को भूसा व हरे चारे की बजाय केवल पुआल खिलाया जा रहा था। परिसर में फैली गंदगी देख सीबीओ व बीडीओ राही ने ग्राम प्रधान व केयर टेकर पर नाराजगी जताई थी। आरोप है कि सीबीओ व बीडीओ जाते ही प्रधान व उनके समर्थकों ने पशुधन प्रसार अधिकारी को तमंचे से धमकाया और 20 हजार रुपये मासिक रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए।
विज्ञापन

इस घटना में घायल पशुधन प्रसार अधिकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भदोखर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी की तहरीर पर पूरे भुजवन हमीरमऊ मजरे बेलाभेला निवासी ग्राम प्रधान विनय यादव, पूरे सतकू मजरे बेलाभेला गांव निवासी राजू उर्फ रामसुमेर, राकेश पाल, राम कुमार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी प्रधान और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर का भाई है प्रधान
भदोखर एसओ के मुताबिक हमले के आरोपी ग्राम प्रधान विनय यादव के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। इसमें बलवा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट करने की घटनाएं शामिल हैं। प्रधान खुद को समाजवादी पार्टी का नेता भी बताता है। आरोपी प्रधान भदोखर थाने के हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र यादव का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें