लखनऊ। नगर निगम जोन छह के एक बाबू का मृत्यु प्रमाण बनाने के नाम पर घूस मांगने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने उसे निलंबित कर दिया गया। वीडियो में लिपिक संदीप श्रीवास्तव एक व्यक्ति से 900 रुपये लेते दिख रहा। इसके बाद एक और वीडिया आया, जिसमें एक व्यक्ति बाबू पर आरोप लगा रहा है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बाबू ने पहले 1000 रुपये मांगे फिर बाद में 900 रुपये लिए। जोनल अधिकारी मनेाज यादव ने बताया कि नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बाबू को निलंबित किया।