फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कर्मियों पर हमला, उपकेंद्र में जमकर हंगामा

विज्ञापन
अंबेडकर उपकेंद्र पर जमा उपभोक्ता और वायरल वीडियो में बिजली कर्मियों को मारने के लिए दौड़ाती महि
विज्ञापन
लखनऊ। भीषण गर्मी और उमस में बिजली कटौती से लोग आपा खोते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात जीपीआरए उपकेंद्र के दो कर्मियों से उपभोक्ताओं मारपीट की। जेई और एसडीओ के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। शुक्रवार रात ही दूसरी घटना अंबेडकरनगर उपकेंद्र पर हुई। यहां उपभोक्ताओं ने चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

महिला और उसके भाई पर हमले का आरोप
जीपीआरए उपकेंद्र के दो बिजली कर्मियों ने महिला उपभोक्ता और उसके भाई पर मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। कर्मियों ने गुडंबा पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भारती ने डीसीपी उत्तरी को भेजे पत्र में बताया कि शुक्रवार देर रात 2:25 बजे लाइन स्टाफ हरीश कुमार गौतम अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत के निस्तारण के लिए आदिलनगर स्थित मैदान में लगे ट्रांसफार्मर नंबर दो पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक महिला ने दोनों कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका भाई भी कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट करने लगा। आरोप है कि एक महिला ने ईंट से हमला किया जिससे एक कर्मचारी का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया। अवर अभियंता विशाल चौधरी और सहायक अभियंता सौरभ उपाध्याय के साथ भी अभद्रता की गई। विभाग ने घटना का वीडियो भी गुडंबा पुलिस को उपलब्ध कराया है। वहीं, इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। दूसरी ओर सहायक अभियंता सौरभ उपाध्याय और अवर अभियंता विशाल चौधरी का कहना है कि उन्होंने स्वयं इंस्पेक्टर से मिलकर तहरीर सौंपी थी। (संवाद)

तीन बार किया घेराव, सबकी बिजली बंद करा दी
पीजीआई क्षेत्र में शनिवार रात अंबेडकर और उतरेटिया उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में केबल जलने, ट्रांसफॉर्मर के पास स्पाॅर्किंग और लो वोल्टेज से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने तीन बार अंबेडकर उपकेंद्र में घुसकर तक हंगामा किया। उन इलाकों की बिजली भी बंद कर दी, जो चालू थी। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सुबह चार बजे आपूर्ति चालू होने पर लोग वापस गए।
विज्ञापन

अंबेडकर उपकेंद्र से जुड़े हरिकंशगढ़ी, जगतखेड़ा, कल्ली पश्चिम, साहू कॉलोनी, प्रबुद्ध नगर, एकता नगर, साउथ सिटी, पिपरौली, उतरेठिया और पुष्पेंद्र नगर तथा उतरेठिया न्यू और ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े सरस्वतीपुरम, चरण भट्टा रोड, मवैया, बलदेव विहार, सैनिक नगर, गोपाल नगर, डिफेंस कॉलोनी, निलमथा, तेलीबाग और खरीका में पूरी रात बिजली संकट रहा। अंबेडकर उपकेंद्र के एसडीओ अनिल यादव ने बताया कि कई स्थानों पर केबल जलने और अन्य फॉल्ट हुए। इसी दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के उपभोक्ता तीन बार पावर हाउस पहुंचे और बिजली आपूर्ति रुकवा दी। इससे उन इलाकों की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जहां कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। (संवाद)

लाइन शिफ्टिंग के दाैरान बहा पसीना
दाऊद नगर उपकेंद्र के 11 केवी मामा कॉलोनी फीडर से जुड़े सृष्टि सांई 630 केवीए ट्रांसफार्मर क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए रविवार सुबह 9:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई जो दोपहर 3:15 बजे बहाल हुई। (संवाद)

अंबेडकर उपकेंद्र पर जमा उपभोक्ता और वायरल वीडियो में बिजली कर्मियों को मारने के लिए दौड़ाती महि

अंबेडकर उपकेंद्र पर जमा उपभोक्ता और वायरल वीडियो में बिजली कर्मियों को मारने के लिए दौड़ाती महि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें