खालिस्तानी आतंकियों को नाजायज शस्त्रों की सप्लाई करने वाले कुछ और लोग एटीएस के राडार पर हैं। इस गिरोह के दो सदस्यों को एटीएस पूर्व में पश्चिम यूपी से गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पूछताछ की थी तब उन्होंने अपने कई साथियों के नाम बताए थे।
इनके बारे में तस्दीक की गई थी पर आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के सीधे साक्ष्य नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि जून महीने में एटीएस ने मेरठ से जावेद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने जावेद को गिरफ्तार करने से पहले उसके एक और साथी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी पश्चिम यूपी से की गई थी।