फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकियों को असलहे देने वालों पर एटीएस की नजर, पश्चिम यूपी से गिरफ्तार किए गए थे दो सदस्य

Fri, 24 Jul 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकियों को नाजायज शस्त्रों की सप्लाई करने वाले कुछ और लोग एटीएस के राडार पर हैं। इस गिरोह के दो सदस्यों को एटीएस पूर्व में पश्चिम यूपी से गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पूछताछ की थी तब उन्होंने अपने कई साथियों के नाम बताए थे। 
विज्ञापन


इनके बारे में तस्दीक की गई थी पर आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के सीधे साक्ष्य नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

गौरतलब है कि जून महीने में एटीएस ने मेरठ से जावेद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने जावेद को गिरफ्तार करने से पहले उसके एक और साथी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी पश्चिम यूपी से की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष और जावेद ने .32 बोर की पिस्टलों की सप्लाई खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सदस्य धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी को की थी। गुगनी को अगस्त 2016 पंजाब में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब उप-प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी हत्या के लिए जावेद व आशीष ने पिस्टलों की सप्लाई की थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें