फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में विस्फोटक के मामले में सपा MLA से पूछताछ

Mon, 17 Jul 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
व‌िधानसभा में एटीएस टीम
विज्ञापन
विधानसभा के सदन में विस्फोटक रखने वाले की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर अभी भी छानबीन जारी है। आज कन्नौज से सपा विधायक अनिल दोहरे से एटीएस ने उनके आवास से पूछताछ की। इससे पहले सपा एमएलए मनोज पांडेय से भी पूछताछ हो चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि विधानसभा में जिस सीट पर कुशन के नीचे विस्फोटक पदार्थ मिला था वह सीट किसी विधायक के नाम नहीं थी। सीट पर बारी बारी से कई विधायक बैठे थे।

दरअसल विधानभवन में केवल मुख्यमंत्री, संसदीय कार्यमंत्री, प्रमुख विभागों के मंत्री, नेता विरोधी दल और प्रमुख दलों के विधानमंडल दल के नेता के नाम की पट्टी लगी होती है।
विज्ञापन

किसी भी विधायक का नाम सीट पर नहीं होता। जिस सीट नंबर से विस्फोटक बरामद हुआ था वहां एक दिन पहले सपा विधायक मनोज पांडेय और अनिल दोहरे बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें