फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने मुरादाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया, मीटिंग में शामिल होने के लिए दबाव बना रहा था इनामुल 

Fri, 26 Jun 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
जिहादियों के नए उभर रहे ग्रुप के दो सदस्यों से पूछताछ के आधार पर एटीएस ने मुरादाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया है। इनामुल इस युवक पर दिल्ली में होने वाली मीटिंग में शामिल होने का दबाव बना रहा था। एडीजी एटीस डीके ठाकुर ने बताया कि मुरादाबाद से हिरासत में लिए गए अब्दुल का इस ग्रुप से जुड़े होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


उसका बयान दर्ज कराया गया है और उसे वापस उसके घर मुरादाबाद भेजा जा रहा है। इस युवक का भी पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए इनामुल व सलमान से आमना-सामना कराया गया। पूछताछ में सामने आया कि इनामुल ने इस युवक को अपने ग्रुप से जुड़ने को कहा था और उसे दिल्ली में अगले महीने होने वाली बैठक में भी शामिल होने को कह रहा था।

इसके लिए इस युवक ने मना कर दिया था। जब इनामुल उस पर दबाव बनाने लगा तो युवक ने मोबाइल फोन पर उससे संबंध समाप्त कर लिया था और उसकी कॉल व मैसेज को ब्लॉक कर दिया था। उधर एटीएस को इनामुल के फोन में आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा साहित्य मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टीएस अधिकारियों के अनुसार इनामुल पूरी तरह कट्टरपंथी

इनामुल के फोन की जांच में सामने आया है कि वह लगातार आतंकी संगठन के कमांडरों व उनके द्वारा की गई घटनाओं की जानकारी करता रहता था। उसने जानकारी दी है कि वह अधिक से अधिक प्रदेशों के युवकों को अपने संगठन से जोड़ने की कोशिश में था और फिर किसे क्या करना है यह तय करता। 

टीएस अधिकारियों के अनुसार इनामुल पूरी तरह कट्टरपंथी है और पूछताछ में वह अपनी इस विचारधारा का समर्थन कर रहा है। वहीं पूछताछ में सलमान का रोल अन्य युवकों को जोड़ने वाले के तौर पर सामने आ रहा है। अभी तक की पूछताछ में इन दोनों के कई साथियों के नाम सामने आए हैं। एटीएस यह पता कर रही है कि किसका क्या रोल था। इसकी तस्दीक होने के बाद कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें