फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम गार्ड ग्राहकों के पिन से मंगाता था कंपटीशन की किताबें, उपन्यास

Thu, 14 Jan 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में ग्राहकों का पिन नंबर देखकर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले एक गार्ड को क्राइम ब्रांच ने लालबंगले से धर दबोचा। आरोपी कानपुर के श्यामनगर के एक एटीएम का गार्ड है।
विज्ञापन


साथ ही क्राइस्ट चर्च से बीएससी कर रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन शॉपिंग से टीवी, फ्रिज के साथ उपन्यास और कंपटीशन की किताबें भी मंगाता था।

मयंक सिंह मूलरूप से रसूलाबाद का रहने वाला है। यहां सफीपुर लाल बंगला में रहता है और श्यामनगर के एक एटीएम का गार्ड है।

क्राइम ब्रांच इंसपेक्टर आर के सक्सेना ने बताया कि मयंक एटीएम में आने जाने वाले लोगों का एटीएम कार्ड और पिन नंबर किसी बहाने से देख लेता था फिर उसी आधार पर ऑनलाइन शॉपिंग कर लेता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे ट्रेस हुई हरकत

पुलिस के मुताबिक, मयंक के पास नई दिल्ली का एक सिम कार्ड है। उसने अपने फुफेरा भाई की आईडी पर यह सिम ले रखा था। वह नई दिल्ली में नौकरी करता है।

पुलिस ने बताया कि मयंक इसी नंबर का इस्तेमाल ऑन लाइन शापिंग करने में कर रहा था। तीन दिन पहले आरोपी ने ऑन लाइन फ्रिज मंगाया था।

इसी को ट्रेस करती हुई पुलिस मयंक तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, मयंक किदवई नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें