फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की कैश वैन लूटने की कोशिश, गार्ड की गोली मारकर हत्या, तस्वीरें

Sat, 27 Aug 2016 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
टोल प्लाजा का करीब 42 लाख रुपया नकद लेकर आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने जा रही एक कैश वैन पर एसयूवी सवार बदमाशों ने शुक्रवार को धावा बोल दिया। उन्होंने फायरिंग कर एक गार्ड की हत्या कर दी। इस दौरान आसपास से लोगों की हलचल देख बदमाश कैश से भरा बॉक्स लूटने में असफल रहे। मगर मौके से गार्डों की दोनाली दो बंदूकें उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
आसपास के जिलों में सघन तलाशी के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। सूचना पर आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस टीमों ने पड़ताल की है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ भी लगा दी गई है। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर स्थित टोल प्लाजा का यहां आईसीआईसीआई बैंक में खाता है।
विज्ञापन

3 of 8
टोल प्लाजा प्रशासन ने रोजाना कैश जमा करने के लिए बड़ौदा की एक सिक्योरिटी एजेंसी की सेवाएं ले रखी है। जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सुबह एजेंसी की वैन लेकर सुपरवाइजर विनय कुमार, वैन चालक और दो गार्ड समेत टोल प्लाजा पर कैश लेने पहुंचा। जहां से करीब 42 लाख रुपये नकद एक बॉक्स में रखकर फैजाबाद लौटने लगे। (जांच करते पुलिस अधिकारी।)

4 of 8
जैसे ही वैन पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे से आई सफेद रंग की बिना नंबर की एसयूवी सवार बदमाशों ने वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक गार्ड हरकत में आते बदमाशों ने एक गार्ड राजाराम उपाध्याय (51) की गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश वैन से कैश बॉक्स का ताला तोड़ने लगे और जंजीर काटने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

5 of 8
जैसे ही वैन पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे से आई सफेद रंग की बिना नंबर की एसयूवी सवार बदमाशों ने वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक गार्ड हरकत में आते बदमाशों ने एक गार्ड राजाराम उपाध्याय (51) की गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश वैन से कैश बॉक्स का ताला तोड़ने लगे और जंजीर काटने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। (घटना के बाद क्रेन से वाहन को हटाते हुए।)
विज्ञापन

6 of 8
मगर फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोगों को आते देख बदमाश भाग गए। बॉक्स का कैश बच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कड़ी सुरक्षा में कैश को आईसीआईसीआई बैंक लाकर जमा कराया गया है। घटना की सूचना पर आईजी ए सतीश गणेश, डीआईजी राकेशचंद्र साहू, एसएसपी मोहित गुप्ता ने पुलिस टीमों के साथ पड़ताल की।
विज्ञापन

7 of 8
एसएसपी ने बताया कि बदमाश कैश लूटने में सफल नहीं हो पाए हैं। बदमाश स्कॉर्पियो से थे, जिस पर कोई नंबर नहीं लिखा था। तलाश में सघन चेकिंग कराई जा रही है। मौके से दो डबल बैरल की बंदूकें भी लूटी गई हैं। टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले की जांच को एसटीएफ भी लगा दी गई है। (मृतक गार्ड।)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें