35वीं वाहिनी पीएसी महानगर
के सिंथेटिक स्टेडियम में होने चार दिवसीय मीट में देश भर से आठ सौ के करीब
एथलीट भाग लेंगे, जिसमें 200 सीनियर और जूनियर वर्ग में नेशनल कैंपर्स भी
शामिल होंगे।
कुल मिलाकर यहां कंपटीशन काफी टफ होगा, क्योंकि कॉमनवेल्थ
गेम्स के लिए यह प्रतियोगिता भारतीय टीम का टिकट पाने का आखिरी मौका होगा।
साथ ही यहीं से एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय एथलेटिक्स दल से संभावित
खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
भारतीय एथलेटिक्स संघ के सभी चयनकर्ता चारों
दिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगे और क्वालीफाइंग मार्क को पीछे
छोड़ने वाले खिलाड़ियों का ग्लास्गो के लिए चयन करेंगे। यूपी एथलेटिक्स
एसोसिएशन के महासचिव पीके श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित रूप से यह यूपी
में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होगी।
मीट के सफल आयोजन को
लेकर अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मंगलवार को मीट के शुभांकर के साथ
थीम सांग को जारी किया जाएगा।
आयोजक होने के नाते हमारी पूरी कोशिश होंगी
कि यहां एथलीटों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिले, जिससे यूपी में
अंतरराष्ट्रीय मीट को आयोजित करने के सपने को साकार किया जा सके।
मीट में भाग लेने वाले दिग्गज खिलाड़ीविकास
गौड़ा (चक्का फेंक), कृष्णा पुनिया (चक्का फेंक), ओपी सिंह (गोला फेंक),
सीमा एंजिल (डिस्कस थ्रो), मयूखा जानी (लंबी कूद), सुधा सिंह (3000 मीटर
स्टीपल चेज), टिंटू लूका (800 मीटर), सुहाना (ऊंची कूद) सुरेश पटेल (दस
हजार मीटर)।