शरद यादव से मुलाकात करते अटेवा के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
पुरानी पेंशन बहाली के लिए ऑल टीचर्स इम्प्लाई एसोसिएशन (अटेवा) ने प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में दिल्ली में विभिन्न पार्टियों के सांसदों से मुलाकात की।
प्रवक्ता राजेश पेंशन विहीन ने बुधवार को लखनऊ लौटकर बताया कि विजय बंधु के साथ डॉ. नीरजपति त्रिपाठी, मंजीत सिंह, अभिनव सिंह राजपूत, अकील अख्तर, पवन यादव ने कांग्रेसी सांसद जयराम रमेश, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी, आप के संजय सिंह, टीएमसी के एस राय, सपा के विशम्भर प्रसाद निषाद, राजद के मनोज झा, शिवसेना के संजय राउत, सांसद शरद यादव, राजीव बिश्वाल से मुलाकात की।
उन्हें बताया कि दलीय सीमाओं को तोड़कर लगभग 50 लाख शिक्षक कर्मचारी पेंशन बहाली के लिए एक साथ हैं। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो कर्मचारी 28 अक्टूबर को सभी सांसदों के आवास पर एक दिन का उपवास करेंगे।