फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, पुरानी पेंशन बहाल कराने पर हुई चर्चा    

Mon, 23 Sep 2019 12:19 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटेवा कार्यकारिणी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की अति महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी और जिला संयोजकों ने भाग लिया। बैठक एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

विज्ञापन


बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा पूर्व निर्धारित एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अनवरत संघर्षरत है, और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है तब तक प्रदेश के 13 लाख औप देश के 60 लाख शिक्षक कर्मचारी अपने साथ किये जा रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलन्द करते रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री जी ने सभी साथियों से आवाहन किया कि संगठन की मजबूती और आंदोलन को बढ़ाने में सभी साथी एकजुट होकर कार्य करें, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में अनवरत संघर्षरत है, आगामी कार्यक्रमों में अक्टूबर और नवंबर में सभी मंडलों में मण्डलीय सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन


7 दिसंबर 2019 को शहीद डॉ. राम आशीष सिंह की शहादत दिवस पर उनके याद में पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त मौके पर प्रदेश सत्येंद्र राय, डॉ. हरि प्रकाश यादव, चंद्रहास सिंह, डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, विजय प्रताप यादव, श्रवण कुशवाहा, डॉ. राजेश यादव, उपेंद्र वर्मा, राजीव यादव, विक्रमादित्य मौर्य, संजय उपाध्याय, डॉ. आशाराम, संदीप वर्मा, सुफियान अहमद, बृजेन्द्र वर्मा, डॉ. नीलम त्रिपाठी, ओम प्रकाश कनौजिया, राकेश रमन, संदीप वर्मा, रजत प्रकाश, कुलदीप सैनी आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश यादव ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें