फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने संभाला कुलपति का कार्यभार

विज्ञापन
मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने संभाला कुलपति का कार्यभार
विज्ञापन
अटल विश्वविद्यालय के नए कुलपति हैं डॉ. देवगन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने सोमवार को अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के नए कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. संजीव मिश्रा से उन्होंने चार्ज लिया।
विज्ञापन

अटल विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल करीब पांच महीने समाप्त हुआ था। नए कुलपति का चयन न होने की वजह से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश पर प्रो. संजीव मिश्रा ही यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए कुलपति पद के लिए अंतिम साक्षात्कार 19 जनवरी को हुआ था। इसके बाद 21 जनवरी को नए कुलपति की घोषणा कर दी गई। इसके बाद सोमवार को डॉ. अमित देवगन ने कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल ली। वहीं पूर्व कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा वापस अपने मूल संस्थान केजीएमयू में सेवा देंगे। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बिपिन पुरी के बाद वह राजधानी में कुलपति बनने वाले दूसरे सेना के डॉक्टर बन गए हैं। मेजर जनरल डॉ. देवगन सेना के शोध,शिक्षण और प्रबंध संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह मेडिकल व्यवस्था के प्रमुख थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय को गुणवत्ता के मामले मेंशिखर पर पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें