फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय : हर विद्यालय में 11 अध्यापक, कक्षा छह में 1440 सीटों के लिए हो रहे हैं प्रवेश

Sun, 18 Jun 2023 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अटल आवासीय विद्यालयों की 1440 सीटों के लिए 8169 बच्चे प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में 80 सीटे हैं जिनमें 40 छात्र और 40 छात्राओं के लिए रखी गई हैं। सीएम जुलाई में किसी भी दिन इसका शुभारंभ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी 18 मंडलों में प्रधानार्य तो नियुक्त कर दिए गए हैं पर अब भी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का सहारा लिया जा रहा है। उनकी भर्ती की जा रही है जिसके लिए इंटरव्यू शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालयों की 1440 सीटों के लिए 8169 बच्चे प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में 80 सीटे हैं जिनमें 40 छात्र और 40 छात्राओं के लिए रखी गई हैं। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने बैठक लेकर कहा कि विद्यालयों में सत्र शुभारंभ की भव्य तैयारियां करें। सीएम जुलाई में किसी भी दिन इसका शुभारंभ कर सकते हैं। 

दरअसल इन विद्यालयों में अन्य विद्यालयों से प्रधानाचार्यों को भेजकर तैनाती कर दी गई है पर अभी तक शिक्षक तैनात नहीं हुए हैं। उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर के मुताबिक सभी में फिलहाल सेवानिवृत्त शिक्षकों को तैनात किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में 11 शिक्षक तैनात होने हैं। इसके इंटरव्यू शुरू हो गए हैं और सत्र शुरू होने से पहले सभी की तैनाती कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, मुख्य सचिव ने कहा है कि जिन विद्यालयों में अभी काम पूरा नहीं हुआ है वहां तेजी से काम पूरा करें। अभी बरेली और मुरादाबाद में बन रहे विद्यालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में बरेली के छात्रों को निर्माण पूरा होने तक लखनऊ तथा मुरादाबाद के छात्रों को मेरठ के बुलंदशहर जिले में बन रहे विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें