फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी सेटेलाइट सेंटर में बनेगा 300 बेड का अस्पताल

Tue, 09 Jul 2019 12:38 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
hospital - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर जिले में बनने वाले अटल बिहारी वाजपेयी सेटेलाइट परिसर में 300 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। ये परिसर केजीएमयू के सेटेलाइट सेंटर के रूप में कार्य करेगा। चिकित्सा शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति देते हुए जल्द निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। वे सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


टंडन ने अफसरों से कहा कि राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के लॉरी कॉर्डियोलॉजी व गांधी वार्ड में अमृत फार्मेसी खोली जाएं और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में दो चरणों में 50 वेंटिलेटर स्थापित किए जाएंगे। अतिरिक्त पदों का सृजन कर निर्माणाधीन 60 बेड की बर्न यूनिट शुरू की जाएगी। मरीजों की भर्ती पद सृजन के बाद ही होगी। 

मंत्री ने कहा कि ट्रांजिट नर्सेज हॉस्टल दिसंबर-2019, सेंटर फॉर एक्सीलेंस मिडवाइफरी ट्रेनिंग का निर्माण कार्य सितंबर-2019 तक और कॉर्डियोलॉजी के विस्तार के लिए भवन निर्माण कार्य जनवरी-2020 तक पूरा कराएं।
विज्ञापन


केजीएमयू में निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 15 सितंबर-2019 तक छात्रावास के एक ब्लॉक को जल्द पूरा कराकर उपलब्ध कराएं। क्वीन मेरी अस्पताल में फ्रंट ब्लॉक का निर्माण एक महीने में पूरा करें। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, सचिव मुकेश मेश्राम समेत अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें