फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन का गठन, समाज सेवा के कार्य करेगा फाउंडेशन

Mon, 07 Dec 2020 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन का गठन किया है। सोमवार को विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने राजभवन स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फाउंडेशन की गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अटलजी की जयंती 25 दिसंबर को देश में अटल दिवस के रूप में मनाएगा।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने बताया कि अटलजी का लखनऊ से गहरा नाता रहा है। अटलजी के कारण लखनऊ का चहुंमुखी विकास बहुत तेजी के साथ हुआ, लखनऊ का एक-एक व्यक्ति अटलजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता  है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य अटलजी के विचारों का काव्यगोष्ठी, कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों के जरिए देश में प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अटलजी के साथ काम करने वालों को सम्मानित करेगा।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से अटलजी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को काव्यगोष्ठी आयोजित की जाएगी। आगामी 24 दिसंबर को भी राजधानी में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए काव्यगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया कि  विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अटलजी पर शोध कार्य प्रस्तावित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाल बहादुर राय को फाउंडेशन का मंत्री और  अंजनी कुमार का फाउंडेशन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अतिरिक्त  फाउंडेशन में 24 उपाध्यक्ष,  12 संयुक्त मंत्री और 22 सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष

नीरज सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, जस्टिस वी.के.दीक्षित, विराज सागर, प्रदीप भार्गव, अनुराग मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, कौशल जायसवाल, विंध्यवासिनी कुमार, बीडी मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, एसवी पांडेय, एएम त्रिपाठी, मुरलीधर आहूजा, सुधीर हलवासिया, संजय गुप्ता, के.के.सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, गुरदीप सिंह और अजीत सिंह बाबा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संयुक्त मंत्री
लाल बहादुर राय, राघवेंद्र शुक्ला, वीएन सिंह, विष्णु तिवारी, सुशील दुबे. प्रमोद गोस्वामी, एससी शुक्ला, अजय त्रिपाठी, आरडी द्विवेदी, शिवशंकर अवस्थी, जेपी सिंह, अचल मेहरोत्रा और हैदर एटवोकेट को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया है।

सदस्य
उमाशंकर दुबे, मुदित वर्मा, सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, एएल बनर्जी, राजन वर्मा, सूर्यकांत, नीलेंद्र पांडेय, डॉ. तिवारी आयुर्वेद, सूर्य कुमार, हिमांशु शुक्ला, ए. दुराई राजा, सतीश पांडेय, विशाल सिंह, राकेश, सुनील मिश्रा, आरएन मिश्रा, मुकेश शुक्ला, अतुल शुक्ला, प्रमोद शर्मा और पवन धवन को फाउंडेशन का सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें