लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तीन वर्ष बाद मंच से डिग्री लेने का अवसर मिलेगा। विवि में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेधावियों से डिग्री के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इस बार तीन वर्ष का दीक्षांत एक साथ होगा। इसमें 2023, 2024 और 2025 शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थी मंच से डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले छात्रों और शोधार्थियों को 17 अक्तूबर तक वेबसाइट www.bbau.ac.in पर आवेदन करना होगा। दीक्षांत की तिथि बाद में तय होगी। जो विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें समारोह की ड्रेस रिहर्सल में भाग लेना जरूरी होगा।
आवेदन करते समय ये करना होगा अपलोड
हाल ही का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ, हस्ताक्षर की स्कैन प्रति, अंतिम सेमेस्टर की ग्रेड शीट, बकाया राशि प्रमाणपत्र की स्कैन प्रति, दीक्षांत समारोह, डिग्री शुल्क की रसीद की स्कैन प्रति। ऑनलाइन सहमति पत्र भरने में दिक्कत होने पर कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक परीक्षा अनुभाग से संपर्क कर सकते हैं। samarth examsectionbbaugmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।