फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहायक अध्यापक व परिचित ने बीईओ से की मारपीट

Mon, 15 Sep 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के हजरतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय नरही के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में शनिवार को विभागीय प्रशिक्षण के दौरान सहायक अध्यापक और उसके परिचित पर बीईओ से मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में बीईओ को चोटें भी आई हैं। बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षिका और उसके परिचित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जोन-3 के बीईओ प्रमेंद्र शुक्ला के मुताबिक वह कार्यालय में शिक्षकों के साथ विभागीय फाउंडेशनल लिटरेरी न्यूमेरिक (एफएलएन) प्रशिक्षण में थे। इसमें निराला नगर प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक सुष्मिता मिश्रा भी शामिल थीं। इस दौरान अमरजीत मिश्रा ने कार्यालय में आए और खुद को शिक्षिका का परिचित बताया। वह बैठक में ही सुष्मिता मिश्रा के एरियर की बात करने लगा। बीईओ के समझाने पर उसने उनका कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उन्हें मारने लगा। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने उनकी जान बचाई। इस संबंध में बीईओ ने शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें