फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहायक लेखा अधिकारी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महालेखा नियंत्रण कार्यालय गोरखपुर में एएओ (सहायक लेखा अधिकारी) के पद पर कार्यरत विजय प्रकाश द्विवेदी पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर पर आशियाना थाने में पति, ससुर समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आशियाना के सेक्टर एच निवासी राशिका पाण्डेय पूर्व कार्पोरेशन इंडिया में ए-जी-3 टेक्निकल पोस्ट पर मुख्यालय लखनऊ में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 9 मई को अयोध्या के विजय प्रकाश से शादी हुई थी। इसमें परिजनों ने लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और एक करोड़ रुपये दहेज व लखनऊ में मकान खरीदने के लिए अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उनसे लगातार ताने, गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के माता-पिता सुलह की कोशिश करने पहुंचे तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें