फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक: बोले- राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

Wed, 05 Aug 2026 01:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विधानसभा अध्यक्ष सदन में हुए हंगामे पर भावुक हो गए और कहा कि उन्हें आत्ममंथन करना होगा कि वे इस पद के योग्य हैं या नहीं। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने पर चिंता जताई। दूसरी ओर विपक्ष ने शिक्षक भर्ती और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सदन की कार्यवाही के दौरान भावुक हो गए। मंगलवार को सदन में हुए हंगामे पर नाराजगी और पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा, मेरे राजनीतिक जीवन का यह अंतिम चरण है। अब मुझे गंभीरता से विचार करना होगा कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं या नहीं। मेरे मन में पीड़ा है। पहली बार लगा कि या तो हमारे प्रयास में कहीं कमी रह गई या फिर डॉ. भीमराव आंबेडकर की यह बात सही है कि कमी संविधान में नहीं, बल्कि उसे चलाने वाले व्यक्तियों में होती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से सदन को गरिमा और संवाद के साथ चलाने का प्रयास किया, लेकिन हाल की घटनाओं के बाद आत्ममंथन करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। मैं गंभीरता से विचार करूंगा कि जो कुछ मैंने किया वह उचित था या नहीं। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लूंगा।

 

यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

यूपी विधानसभा में लगातार हंगामा होता रहा। इस बीच कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के ही पास हो गए। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की मांग की जिस पर  सभापति ने सहमति दे दी।
 

केशव बोले- सपा ने लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान नहीं किया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं या व्यवस्थाओं का सम्मान नहीं किया। कल विधानसभा के अंदर पार्टी ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बोलने का अवसर तक नहीं दिया। 

इससे पता चलता है कि उनका मकसद सिर्फ सदन का समय बर्बाद करना है। उन्हें राज्य की जनता की कोई परवाह नहीं है। जो लोग बाबर या बाबरी मस्जिद का समर्थन करते हैं, उन्हें श्री राम जन्मभूमि से जुड़े मामलों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चाहे वह चढ़ावे, दान या मंदिर के निर्माण से जुड़ा मामला हो। समाजवादी पार्टी को 2027 में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका पूरी तरह से खत्म होना तय है।
विज्ञापन

सीएम के भाषण के बीच विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, सपा विधायक निलंबित

विधानसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। शोर शराबे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्तव्य दिया। सपा विधायक सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

निलंबन के बाद धरने पर बैठे सचिन

विधानसभा से निलंबन के बाद सचिन यादव बाहर निकले। वह चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद वहां अन्य विधायक भी आ गए। विधायकों ने आरोप लगाया कि वे चंदा चोरी के मसले पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार इस मुददे पर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें