ऑपरेशन कायाकल्प से हो रहा सुधार
सपा सदस्य समरपाल सिंह द्वारा बेसिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार अब मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा देने पर बल दिया गया है। अंग्रेजी को भी विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। सपा सरकार में स्कूलों में फर्नीचर तक नहीं था। हम ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। अब तक 65 फीसद स्कूलों में फर्नीचर मुहैया कराया जा चुका है। इस वर्ष सभी स्कूलों में मुहैया कराने की तैयारी है।