कोरोना संकट के कारण विधानसभा उप चुनाव में स्टार प्रचारकों की संख्या में कटौती की गई है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दल उप चुनाव में 40 की जगह 30 स्टार प्रचारक नियुक्त कर सकेंगे।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी के दौरान होने वाले उप चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय दलों के स्टार प्रचारकों अधिकतम सीमा 40 के स्थान पर 30 निर्धारित की गई है।
अमान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की सीमा 20 के स्थान पर अधिकतम 15 रखी गई है। उन्होंने बताया स्टार प्रचारकों की सूची सौंपे जाने की अवधि अधिसूचना की तिथि से 7 दिनों के स्थान पर बढ़ाकर 10 दिन होगी। स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार शुरू करने के 48 घंटे पहले जिला निर्वाचन प्राधिकारी से प्रचार की अनुमति के लिए आवेदन करना होगा।