फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैदापुर चौकी प्रभारी के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
वांछित आरोपी विशाल भुर्जी का घर।
विज्ञापन
माल। वांछित विशाल भुर्जी को पकड़ने पहुंचे सैदापुर चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार बालियान से आरोपी के घरवालों ने मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस बल के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर इनकी तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर भी घटना वायरल हुई।
विज्ञापन

रघुनाथपुर निवासी विशाल गैंगस्टर एक्ट तथा चोरी की कई घटनाओं में कोर्ट से वांछित है। सोमवार रात करीब नौ बजे जैसे ही प्रिंस कुमार उसके घर पहुंचे विशाल के पिता, बहन तथा मां ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने मुंह पर काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। उनके चेहरे और बाह पर चोट के कई निशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट के दौरान चौकी इंचार्ज की वर्दी भी फाड़ दी गई। चौकी प्रभारी ने किसी तरह बचकर थाने पर सूचना दी। हालांकि, पुलिस दल के पहुंचने के पहले ही पूरा परिवार घर में ताला लगाकर भाग गया।

सूत्रों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस हमलावरों के संभावित ठिकानों पर पता लगा रही है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि प्रिंस कुमार की ओर से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज आदि करने का केस दर्ज कराया गया है। वांछित आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें