फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री का निजी सचिव निलंबित: महिला उत्पीड़न की शिकायत पर गिरी गाज; असीम अरुण ने पुलिस को सौंपा था

Sat, 02 Aug 2025 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाज कल्याण मंत्री के निजी सचिव को निलंबित कर दिया गया है। महिला उत्पीड़न की शिकायत पर सचिवालय प्रशासन ने कार्रवाई की। मंत्री असीम अरुण ने खुद पुलिस को हिरासत में दिया था। 
विज्ञापन
मंत्री असीम अरुण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सचिवालय प्रशासन ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जयकिशन सिंह को निलंबित कर दिया है। उनको सचिवालय प्रशासन के केंद्रीय अनुभाग से संबद्ध किया गया है। भागीदारी भवन में तैनात आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव अशोक कुमार मिश्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महिला उत्पीड़न और सरकारी सेवक नियमावली के तहत जयकिशन सिंह को निलंबित किया गया है। 

मंत्री असीम अरुण ने खुद पुलिस हिरासत में दिया था

बता दें, मंत्री असीम अरुण से बृहस्पतिवार को आउटसोर्स महिला कर्मचारी ने उनके निजी सचिव जयकिशन सिंह पर छेड़छाड़ व अभद्रता की शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने खुद पुलिस बुलाकर आरोपी जयकिशन को पुलिस हिरासत में दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें