गोसाईंगंज। पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआई फतेहपुर के तामेश्वर नगर निवासी सत्येंद्र कुमार (33) ने पार्थ आद्यांत अपार्टमेंट के फ्लैट में पंखे से फंदा के सहारे फंदा लगा लिया। दुर्गंध आने पर बृहस्पतिवार देर रात पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, सत्येंद्र की मां ने बेटे की प्रेमिका, उसके भाई व पिता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सत्येंद्र का वर्ष 2023 में एएसआई (एम) पद पर चयन हुआ था। उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय में थी। वह मुख्यालय में किराये के फ्लैट में रहते थे। बृहस्पतिवार रात 12 बजे पड़ोसियों ने उनके फ्लैट से दुर्गंध आने की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो सत्येंद्र का शव फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव सड़ने लगा था। आशंका है कि सत्येंद्र ने दो दिन पहले फंदा लगाया।