फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में अश्वमेध यज्ञ, 11 हजार संत होंगे शामिल

Sat, 01 Dec 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या में बिना किसी बाधा के राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व वेदांत संस्थान की ओर से 1 से 4 दिसंबर तक अश्वमेध यज्ञ किया जाएगा। अयोध्या में होने वाले इस यज्ञ को 1008 पंडित मिलकर पूरा करेंगे। इसमें 11000 संत शामिल होंगे। 
विज्ञापन


संस्थान के संस्थापक आनंद महाराज ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। श्रीराम मंदिर निर्माण के आंदोलन को जन आंदोलन बनने से कोई रोक नहीं सकता। साधु-संत और भारत की आम जनता इसके लिए कमर कस चुकी है।

अश्वमेध महायज्ञ श्रीराम मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम है। मंदिर का निर्माण संतों के आदेश और निर्देशन में ही होगा। उन्होंने बताया कि विश्व वेदांत संस्थान का केंद्र नीदरलैंड में है। भारत के 21 प्रदेशों में करीब 10 लाख सदस्य अब तक संस्थान से जुड़ चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें