राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल आरिफ कैसल में अश्वमेध धर्मराज यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता
लखनऊ। अयोध्या के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण ने बताया कि अश्वमेध धर्म ध्वज यात्रा का शुभारंभ दिल्ली अक्तूबर में दिल्ली से किया जाएगा। इसके बाद नवंबर में द्वितीय और जनवरी-फरवरी में तृतीय चरण की यात्रा शुरू होगी। यात्रा के दौरान अलग-अलग शहरों में 16 महायज्ञ कराए जाएंगे। यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से होते हुए निकलेगी। यह जानकारी हजरतगंज स्थित होटल में सोमवार को भारत पुनरुत्थान जागरण की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई। यात्रा का समापन 2027 में रामेश्वरम में होगा। इस अवसर पर यात्रा की पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान शिवाश्री ऋतु, अमरजीत मिश्रा, वेद प्रकाश, चक्रवर्तुला रमनाचार्य और दुष्यंत प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल आरिफ कैसल में अश्वमेध धर्मराज यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता